हीटवेव से भारत की GDP को लगेगा झटका, बढ़ जाएंगे मेडिकल बिल; कृषि उत्पादन घटने का अंदेशा
एक तरफ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, बिहार, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़ और झारखंड में बड़े पैमाने पर लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।
वहीं दूसरी तरफ अर्थशास्त्री और स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि, यह भीषण गर्मी सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ाएगी बल्कि यह आर्थिक विकास को धीमा करेगी, उत्पादकता घटाएगी और मेडिकल खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ा देगी।
भारत में लू अब सिर्फ एक स्वास्थ्य समस्या नहीं रह गई है, हाल के सालों में यह एक बड़ा आर्थिक संकट बनकर उभरा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार अत्यधिक गर्मी के कारण अब तक लगभग $159 बिलियन की उत्पादकता का नुकसान हो चुका है। जो भारत की आय का लगभग 5.4 प्रतिशत है और हर साल 160 बिलियन से ज्यादा काम के घंटे बर्बाद हो जाते हैं, क्योंकि मजदूर अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाते।