Home Breaking News Baramati Assembly By-Election: बारामती के 58.27% और राहुरी में 55% मतदान, वोट...

Baramati Assembly By-Election: बारामती के 58.27% और राहुरी में 55% मतदान, वोट डालने के बाद सुनेत्रा पवार हुईं भावुक

37
0

Baramati Assembly By-Election: बारामती के 58.27% और राहुरी में 55% मतदान, वोट डालने के बाद सुनेत्रा पवार हुईं भावुक

 

महाराष्ट्र में गुरुवार को बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। शुरुआत में मतदान बहुत ही धीमी गति से शुरू हुआ। दोपहर के बाद मतदान की स्थिति में सुधार हुआ। शाम 6 बजे तक बारामती विधानसभा में 58.27 प्रतिशत और राहूरी विधानसभा में औसतन 55 प्रतिशत मतदान की खबर है। मतों की गणना 4 मई को होगी।

बारामती विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद वहां पर उपचुनाव कराया जा रहा है। अजित पवार की पत्नी और राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार उम्मीदवार है। उनके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल, छगन भुजबल, उदय सामंत और रामदास आठवले सहित कई प्रमुख नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। चुनावी रैलियों में भाग लिया। सुप्रिया सुले ने भी रैली में भाग लिया। उम्मीदवार सुनेत्रा पवार, सांसद सुप्रिया सुले, पार्थ पवार और विधायक रोहित पवार सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शरद पवार मतदान नहीं कर सके।