आंबेडकर जयंति पर मुंबई में ट्रैफिक अडवाइजरी जारी, कई रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें जरूरी खबर
मुंबई के दादर इलाके में चैत्यभूमिक है। यहां पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंति पर हर साल लाखों की भीड़ जुटती है। दादर में संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके अंतर्गत 14 अप्रैल की मध्यरात्रि तक कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।