वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी के आसपास बिकने वाले प्रसाद व अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी गंभीर है।
कमेटी ने ऐसे पदार्थों की शुद्धता बनाए रखने के लिए खाद्य विभाग को अंतिम मौका दिया है। साथ ही ई-रिक्शों की मनमानी पर अंकुश लगाने के साथ उनको निर्धारित रूट पर निर्धारित सवारियों के साथ संचालन की अनुमति देने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर में पिछले दिनों सुरक्षा के मुद्दे पर भी कमेटी ने सिक्योरिटी एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा है।