Home Breaking News पाकिस्तान: पाकिस्तान को ब्रह्मोस की मार और अग्नि-V बंकर बस्‍टर मिसाइल का...

पाकिस्तान: पाकिस्तान को ब्रह्मोस की मार और अग्नि-V बंकर बस्‍टर मिसाइल का डर बंकर में एक महीने तक जीवित रहने की क्षमता  ।

26
0

पाकिस्तान: पाकिस्तान को ब्रह्मोस की मार और अग्नि-V बंकर बस्‍टर मिसाइल का डर बंकर में एक महीने तक जीवित रहने की क्षमता  ।

 

ऑपरेशन सिंदूर की मार से पाकिस्‍तान अभी तक कराह रहा है। नूर खान एयरबेस से लेकर किराना हिल्‍स तक पर जब मिसाइलें बरसीं तो पीएम शाहबाज शरीफ से लेकर आर्मी चीफ आसिम मुनीर की चूलें हिल गईं। इसके बाद भारत ने अग्नि-V बंकर बस्‍टर मिसाइल डेवलप करने की घोषणा कर दी। य‍ह बंकर बस्‍टर मिसाइल 80 से 100 मीटर अंदर तक में स्थित ठिकानों को तबाह करने में सक्षम है। इसके बाद से पाकिस्‍तान के मन में ऐसा खौफ बैठा है कि वह खुद के लीडरशिप को सुरक्षित करने में जुट गया है।

 

पीएम शाहबाज शरीफ ने अब भारत के प्रहार से बचने के लिए तुर्की से गुहार लगाई है। इस्‍लामाबाद अपने एयरफोर्स के टॉप लीडरशिप और उनके परिवार को सुरक्षित रखने के लिए VIP बंकर बनाने का फैसला किया है। इसका ठेका तुर्की की एक कंपनी को दिया गया है।