Home Breaking News इंदौर:’इंदौर में गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं’, कलेक्टर ने कहा- कालाबाजारी...

इंदौर:’इंदौर में गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं’, कलेक्टर ने कहा- कालाबाजारी न होने दें।

27
0

इंदौर:’इंदौर में गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं’, कलेक्टर ने कहा- कालाबाजारी न होने दें।

 

ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद इंदौर में उपजी एलपीजी गैस की किल्लत के चलते कलेक्टर शिवम वर्मा ने अफसरों की बैठक ली और कहा कि इंदौर में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता घबराए नहीं। अफसरों से उन्होंने कहा कि इनकी कालाबाजारी न हो, इसका ध्यान रखा जाए। उधर खाद्य विभाग की टीम ने दुकान व होटलों में रसोई गैस के इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान चलाया और एक दिन में 105 सिलेंडर जब्त किए हैं।

 

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि हाल ही में आशंका के कारण बुकिंग में अचानक वृद्धि हुई है। पिछले दो दिनों में सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक बुकिंग दर्ज की गई है। लोगों में अनावश्यक भय का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि 14 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर सिलेंडर मिलते रहेंगे।