Home Breaking News लखनऊ:अविमुक्तेश्वरानंद आज करेंगे गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, कांशीराम सांस्कृतिक उपवन में...

लखनऊ:अविमुक्तेश्वरानंद आज करेंगे गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, कांशीराम सांस्कृतिक उपवन में संबोधन।

16
0

लखनऊ:अविमुक्तेश्वरानंद आज करेंगे गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, कांशीराम सांस्कृतिक उपवन में संबोधन।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को राजधानी में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद करेंगे। वे आशियाना के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक उपवन में सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग जगहों से धर्माचार्य और गो रक्षक मंगलवार को ही लखनऊ में जुट गए। गो रक्षा आंदोलन को लेकर शंकराचार्य इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। 

 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक जाने-माने धर्माचार्य के शिष्य ने सोमवार को जिला अदालत के स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। मामले में 13 मार्च को सुनवाई होगी।