Home Breaking News महाराष्ट्र में हिजाब-बुर्के पर सख्ती के संकेत, नितेश राणे बोले- जरूरत पड़ी...

महाराष्ट्र में हिजाब-बुर्के पर सख्ती के संकेत, नितेश राणे बोले- जरूरत पड़ी तो सरकार विचार करेगी

8
0

महाराष्ट्र में हिजाब-बुर्के पर सख्ती के संकेत, नितेश राणे बोले- जरूरत पड़ी तो सरकार विचार करेगी

मुंबई के कूपर अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में बुर्का पहनकर पहुंची महिला को कथित तौर पर रोकने के विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने हिजाब और बुर्के को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पर प्रतिबंध की मांग उठती है, तो हिंदुत्व की विचारधारा वाली महाराष्ट्र सरकार इस पर सकारात्मक रूप से विचार कर सकती है।
नितेश राणे ने कहा कि जरूरत महसूस होने पर सरकार इस दिशा में कड़ा फैसला लेने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कूपर अस्पताल में बुर्के को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए अस्पताल प्रशासन की कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से उचित बताया।
राणे ने दावा किया कि कुछ मामलों में हिजाब और बुर्के का इस्तेमाल पहचान छिपाने या अपराधों को अंजाम देने के लिए किया गया है। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में नकल, मतदान के दौरान कथित फर्जी वोटिंग और बच्चों के अपहरण जैसी घटनाओं का उल्लेख किया। हालांकि, इन दावों के समर्थन में उन्होंने किसी विशेष मामले या आधिकारिक आंकड़े का हवाला नहीं दिया।