Home Breaking News IND vs SL 1st Test Day 1 Live Score: बारिश की रुकावट...

IND vs SL 1st Test Day 1 Live Score: बारिश की रुकावट के बाद दूसरा सेशन शुरू, राहुल और पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद

47
0

IND vs SL 1st Test Day 1 Live Score: बारिश की रुकावट के बाद दूसरा सेशन शुरू, राहुल और पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत की आजादी के मौके पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने जा रही है। ये टीम एक ऐसी टेस्ट सीरीज में उतर रही है जो उसका भविष्य तय करेगी। टीम इंडिया गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दम पर भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की अपनी उम्मीदों को हवा देगा। देखना होगा कि कहीं श्रीलंका अपने घर में खेलते हुए भारत के अरमानों पर पानी न फेर दे।

घर में श्रीलंका को हराना आसान नहीं होगा। टीम इंडिया ज्यादा अनुभवी नहीं है। आखिरी बार जब टीम इंडिया यहां टेस्ट सीरीज खेलने आई थी उस टीम के सिर्फ दो ही सदस्य केएल राहुल और रवींद्र जडेजा इस टीम का हिस्सा हैं।