हरियाणा के पलवल में 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ ऐतिहासिक यात्रा, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्डमें दर्ज
हरियाणा के पलवल में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला।
13 अगस्त 2026 को जिला पुलिस लाइन से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक करीब 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया और इसे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो श्रेणियों में दर्ज कराया गया।खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में यह यात्रा सुबह शुरू हुई। मार्ग में लगभग 20 स्थानों पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़े और देशभक्ति गीतों के साथ लोगों ने स्वागत किया। स्कूली बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगे को थामकर “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते रहे।
इस आयोजन को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉर्ड्स में “Longest Mass March with Flag” (सबसे लंबा ध्वज के साथ सामूहिक मार्च) और “Most People Holding a National Flag” (राष्ट्रीय ध्वज थामने वाले सबसे अधिक लोग) श्रेणियों में जगह मिली। यह उपलब्धि पलवल और हरियाणा के लिए गौरव का विषय बनी।


