Home Breaking News वेदांता लिमिटेड पर बड़ी खबर, कंपनी ने कर्ज पर दिया अहम अपडेट;...

वेदांता लिमिटेड पर बड़ी खबर, कंपनी ने कर्ज पर दिया अहम अपडेट; अनिल अग्रवाल की कंपनी को ‘बैन’ से मिली आजादी

15
0

वेदांता लिमिटेड पर बड़ी खबर, कंपनी ने कर्ज पर दिया अहम अपडेट; अनिल अग्रवाल की कंपनी को ‘बैन’ से मिली आजादी

नई दिल्ली। देश की दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने एक अहम जानकारी दी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि उसके प्रमोटर ग्रुप द्वारा लिए गए कर्ज का पूर्ण भुगतान कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप वेदांता लिमिटेड पर लगी सभी ऑपरेशनल पाबंदियां अब समाप्त हो गई हैं। इससे पहले Kroll ने एक फाइलिंग में यह जानकारी दी थी।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में वेदांता लिमिटेड को 24 अगस्त 2026 को अपने प्रमोटर ग्रुप की संस्थाओं—वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (Vedanta Resources Limited), ट्विन स्टार होल्डिंग्स लिमिटेड, वेदांता होल्डिंग्स मॉरीशस II लिमिटेड और वेल्टर ट्रेडिंग लिमिटेड से एक अहम जानकारी मिली।