Su-57E: राफेल से भी गेमचेंजर डील! रूस ने सुखोई-57 के लिए भारत को दिया 100 फीसदी सोर्स कोड का ऑफर
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस ने भारत को Su-57E स्टील्थ फाइटर की सप्लाई और साथ मिलकर प्रोडक्शन करने का बहुत बड़ा प्रस्ताव दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच की बातचीत अब सिर्फ इस स्टील्थ लड़ाकू विमान को खरीदने से काफी आगे बढ़ गई है। डिफेंस सिक्योरिटी एशिया के मुताबिक मॉस्को ने भारत को संवेदनशील एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी तक बिना किसी रोक-टोक के पहुंच देने की पेशकश की है।