Home Breaking News रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल पीओके पर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल पीओके पर होगी’ कमेंट पर इस्लामाबाद में हलचल देखी गई है।

23
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल पीओके पर होगी’ कमेंट पर इस्लामाबाद में हलचल देखी गई है। पाकिस्तानी सरकार ने इस बयान पर कड़ा एतराज दर्ज कराया है।

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पीओके पर दिए बयान पर आपत्ति जताई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयानों की कड़ी निंदा करते हैं और इसे भारत की आक्रामकता और गलत बयानबाजी करार देते हैं। राजनाथ सिंह के पीओके पर दिए बयान पर पाकिस्तान में खलबली देखी जा रही है, जिसमें उन्होंने पीओके पर इस्लामाबाद को आईना दिखाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अलावा रक्षा मंत्री ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की है।