दिल्ली में BJP सांसद मनोज तिवारी और AAP के संजीव झा रात में क्यों भिड़े, ‘O जोन’ वाला झगड़ा क्या
दिल्ली में ‘O जोन’ को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और आप विधायक आमने-सामने आ गए हैं। आप विधायक मंगलवार देर रात सांसद के आवास पर पहुंचे और जगतपुर गांव में तोड़फोड़ के आरोप लगाए। उनके इन आरोपों का जवाब देते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि संजीव झा जिस घर में रहे हैं, वह सरकारी जमीन पर बना है। सांसद ने आप विधायक पर गांववालों को बरगलाने का आरोप लगाया।