NEET पेपर लीक में गुरुग्राम से MBBS छात्र गिरफ्तार, राजस्थान SOG की फरुखनगर में रेड; नासिक से जुड़े तार
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। NEET-UG 2026 Paper Leak मामले में राजस्थान एसओजी टीम ने मंगलवार रात गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके में छापेमारी कर एक MBBS छात्र को हिरासत में लिया है।
एसओजी टीम उसे अपने साथ लेकर राजस्थान चली गई। सूत्रों के मुताबिक आरोपित छात्र की पहचान यश के रूप में की गई है। वह फरुखनगर के खुरमपुर गांव का रहने वाला है।