Home Breaking News Mouny Roy और सूरज नांबियार की शादी में आई दरार? एक-दूसरे को...

Mouny Roy और सूरज नांबियार की शादी में आई दरार? एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो; फैंस के बीच मची खलबली

24
0

Mouny Roy और सूरज नांबियार की शादी में आई दरार? एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो; फैंस के बीच मची खलबली

अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouny Roy) और उनके पति सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को ‘अनफॉलो’ कर दिया है। उनकी प्रोफाइल पर अब सूरज के साथ उनकी तस्वीरें भी दिखाई नहीं दे रही हैं।

खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल से सूरज के साथ वाली सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस एक्टिविटी ने लोगों का ध्यान खींचा है; कई यूजर्स उनकी शादी में किसी दरार आने का अंदाजा लगा रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उन दोनों के बीच क्या बदल गया है।

एक दूसरे को अनफॉलो किया, तस्वीरें हटाईं

मौनी और सूरज की इंस्टाग्राम एक्टिविटी को लेकर खबरें तब फैलने लगीं, जब यूजर्स ने देखा कि अब वे दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। एक्ट्रेस के प्रोफाइल पर अब उनके पति की तस्वीरें भी नजर नहीं आ रही हैं। यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई, जहां यूजर्स उनकी ऑनलाइन मौजूदगी में आए इस बदलाव पर बात करने लगे।