Home Breaking News Dhurandhar-2′ की OTT रिलीज का रास्ता साफ, कॉपीराइट विवाद पर दिल्ली HC...

Dhurandhar-2′ की OTT रिलीज का रास्ता साफ, कॉपीराइट विवाद पर दिल्ली HC का फैसला; याचिका खारिज

41
0

Dhurandhar-2′ की OTT रिलीज का रास्ता साफ, कॉपीराइट विवाद पर दिल्ली HC का फैसला; याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘Dhurandhar-2’ को OTT पर रिलीज करने की अनुमति दे दी है, भले ही इसमें ‘त्रिदेव’ फिल्म के गाने का इस्तेमाल किया गया हो। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए सुपर कैसेट्स/टी-सीरीज को 50 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया। नई दिल्ली। Dhurandhar-2 को 1989 की फिल्म त्रिदेव के गाने के साथ OTT पर रिलीज करने की शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने मंजूरी दे दी।

न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने इसके साथ ही त्रिदेव फिल्म निर्माता कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म की याचिका खारिज कर दी। त्रिमूर्ति फिल्म ने याचिका में ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर धुरंधर के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म में उनके गाने तिरछी टोपीवाले का बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया है।