Home Breaking News Axar Patel ने DC के बाहर होने के बाद बताया कौन है...

Axar Patel ने DC के बाहर होने के बाद बताया कौन है IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम, RCB को इग्नोर कर किया हैरान नई दिल्ली।

28
0

Axar Patel ने DC के बाहर होने के बाद बताया कौन है IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम, RCB को इग्नोर कर किया हैरान नई दिल्ली।

IPL 2026 Playoffs: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना 2022 की आईपीएल विजेता टीम गुजरात टाइटंस से पहले क्वालीफायर 2026 में 26 मई को होना है, जबकि एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में 27 मई को खेला जाएगा।

क्वालीफायर-1 की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से दूसरे क्वालीफायर में 29 मई को होगा। आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। 

24 मई को लीग स्टेज मैचों का समापन हुआ, जहां केकेआर को डीसी से अपने आखिरी मैच में 40 रन से हार झेलनी पड़ी। केकेआर को हराने के बाद डीसी के कप्तान से इंटरव्यू के दौरान आईपीएल प्लेऑफ की सबसे मजबूत टीम को चुनने को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने जो जवाब दिया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया।

दरअसल, मैच के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने आईपीएल 20 व26 की प्लेऑफ की सबसे मजबूत टीम सनराइजर्स हैदराबाद को बताया। उन्होंने आररसीबी को नजरअंदाज किया, जिसने फैंस को हैरानी में डाल दिया।