‘हम तुम पर हावी होने आए…’, IPL 2026 Final में पहुंचते ही Rajat Patidar ने RCB की रणनीति का किया खुलासा
Rajat Patidar ने बताया कि RCB ने आक्रामक सोच और अच्छी बॉडी लैंग्वेज के साथ खेला और उनका लक्ष्य गुजरात के मुख्य बल्लेबाजों को पावरप्ले में आउट करना था, जो सफल रहा।
नई दिल्ली। Rajat Patidar Statement: गुजरात टाइटंस को हराने के बाद RCB ने आईपीएल 2026 के फाइनल में सीधे प्रवेश किया। आरसीबी की इस जीत में कप्तान रजत पाटीदार का अहम योगदान रहा, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। पाटीदार की पारी के दम पर आरसीबी ने 254/5 का स्कोर खड़ा किया था, जो आईपीएल प्लेऑफ में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।
इसके जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रनों पर ढेर हो गई और आरसीबी ने मैच 92 रन से जीता। आईपीएल के लगातार दूसरे सीजन के फाइनल में पहुंचने के बाद आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार बेहद खुश नजर आए।