Home Breaking News सहजपुर गांव में विकास कार्यों को लेकर उग्र आंदोलन, मांगें पूरी नहीं...

सहजपुर गांव में विकास कार्यों को लेकर उग्र आंदोलन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो पुणे-सोलापुर रोड बंद करने की चेतावनी

33
0

सहजपुर गांव में विकास कार्यों को लेकर उग्र आंदोलन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो पुणे-सोलापुर रोड बंद करने की चेतावनी

 

पुणे जिले के दौंड तालुका स्थित सहजपुर गांव में विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामस्थों ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। गांव के नागरिकों ने प्रशासन, पीएमआरडी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से गांव की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। आंदोलन के दौरान गांव में भारी संख्या में नागरिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सामाजिक कार्यकर्ता उमेश महादेव म्हेत्रे के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में गांव के विकास, स्थानीय युवाओं को रोजगार, सड़क, पानी, गटर व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाएं और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई।