Home Breaking News भाजपा ने MP में दागी, बागी और कांग्रेस पृष्ठभूमि के नेताओं को...

भाजपा ने MP में दागी, बागी और कांग्रेस पृष्ठभूमि के नेताओं को नवाजा, पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं में छटपटाहट

18
0

भाजपा ने MP में दागी, बागी और कांग्रेस पृष्ठभूमि के नेताओं को नवाजा, पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं में छटपटाहट

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने निगम, मंडल व प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। इसमें भाजपा नेताओं के साथ ऐसे नेताओं को उपकृत किया जा रहा है जो दागी, बागी और कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं। इनमें कांग्रेस से भाजपा में आए भितरवार के केशव सिंह बघेल को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है, जिन्हें 2022 में पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर भितरवार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुए, जहां उन्हें ग्वालियर जिला ग्रामीण महामंत्री बनाया गया था। कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासन के बाद लोकसभा चुनाव से पहले मई 2024 में बघेल भाजपा में शामिल हो गए थे।