Home Breaking News बिहार से दिल्ली जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, अब 15...

बिहार से दिल्ली जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, अब 15 जुलाई तक चलेंगी 2 क्लोन स्पेशल ट्रेनें

18
0

बिहार से दिल्ली जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, अब 15 जुलाई तक चलेंगी 2 क्लोन स्पेशल ट्रेनें

पूर्व मध्य रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। यह विस्तार 1 जून से 16 जुलाई तक रहेगा।

 पटना। Railway News पूर्व मध्य रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इससे बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध हो सकेगी और यात्रा में सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02563 Barauni–New Delhi Train) अब एक जून से 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल दो जून से 16 जुलाई तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।