प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड (डच) कंपनियों को भारत में डिजाइन, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए आमंत्रित किया,
कहा कि देश में इसके लिए अपार अवसर मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी और डच पीएम रॉब जेटेन की मौजूदगी में गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को सहयोग देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए।