Home Breaking News घर में सबसे प्रदूषित होती है रसोई की हवा, DTU-IIT दिल्ली के...

घर में सबसे प्रदूषित होती है रसोई की हवा, DTU-IIT दिल्ली के शोध में चौंकाने वाला खुलासा

13
0

घर में सबसे प्रदूषित होती है रसोई की हवा, DTU-IIT दिल्ली के शोध में चौंकाने वाला खुलासा

 

 नई दिल्ली। भारत में यह आम धारणा है कि रसोई घर का सबसे साफ हिस्सा होता है। यहां स्वच्छता का अधिक ख्याल रखा जाता है। लेकिन अगर आपको पता चले कि यही रसोई पूरे घर में सबसे ज्यादा प्रदूषित होती है तो आप क्या कहेंगे।

जी हां, इस बात का खुलासा दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी और आईआईटी दिल्ली के एक ताजा अध्ययन में हुआ है। इस शोध में पाया गया है कि आपके किचन की हवा घर के बाहर जितनी प्रदूषित हो सकती है या कई बार उससे ज्यादा भी।