Home Breaking News 9 घंटे भूखे रहकर Ramayan की शूटिंग करते थे ‘हनुमान’, दारा सिंह...

9 घंटे भूखे रहकर Ramayan की शूटिंग करते थे ‘हनुमान’, दारा सिंह की लंबी पूंछ के लिए बना था स्पेशल स्टूल

20
0

9 घंटे भूखे रहकर Ramayan की शूटिंग करते थे ‘हनुमान’, दारा सिंह की लंबी पूंछ के लिए बना था स्पेशल स्टूल

 

रामायण में हनुमान की भूमिका निभाकर दारा सिंह (Dara Singh) घर-घर में मशहूर हो गए। हालांकि, इस रोल के लिए उन्होंने जो डेडिकेशन दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ था।रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान हनुमान का किरदार निभाकर दारा सिंह (Dara Singh) अमर हो गए थे। उन्होंने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि घर-घर में वह हनुमान के रोल में पहचाने जाने लगे।

दारा सिंह के लिए रामायण सीरियल किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं था, लेकिन शो की शूटिंग करना उनके लिए आसान नहीं था। दारा सिंह का डेडिकेशन ही था जो वह 9-9 घंटे तक भूखे रहा करते थे।रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने लेहरन को दिए इंटरव्यू में रामायण के सेट का किस्सा शेयर किया था।