3 लाख फॉलोअर्स और हथियारों का जखीरा, महाराष्ट्र का ‘Pookie Don’ बना रहा था मिनी आर्मी?
इंस्टाग्राम पर ‘पुकी डॉन’ के नाम से मशहूर बिल्डर सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल को ठाणे के डोम्बिवली में हथियारों के बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
इंस्टाग्राम पर पुकी डॉन और पुकी अंकल के नाम से मशहूर 55 वर्षीय बिल्डर सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल को शनिवार रात महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हथियारों के बड़े स्टॉक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उनके डोम्बिवली स्थित बंगले से देशी पिस्तौल, रिवॉल्वर, सैकड़ों कारतूस और अन्य हथियार बरामद हुए हैं।