राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी ही है झगड़े की जड़, पूर्व AAP नेता का बड़ा दावा
आम आदमी पार्टी (आप) में हुई टूट-फूट और झगड़े की बात अब राघव चड्ढा की शादी तक पहुंच गई है। एक तरफ जहां ‘आप’ ने राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से हुई शादी का क्रेडिट लेने की कोशिश की तो दूसरी तरफ पार्टी के एक पूर्व नेता ने दावा किया है कि असल में इस झगड़े की शुरुआत ही इसलिए हुई क्योंकि राघव ने परिणीति से शादी की। उन्होंने यहां तक दावा किया कि राघव को परिणीति से सगाई और बाद में शादी तोड़ने तक को कहा गया था।