Home Breaking News महाराष्ट्र में तबादलों की हलचल, 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 7 दिन...

महाराष्ट्र में तबादलों की हलचल, 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 7 दिन पहले 11 आईएएस हुए थे इधर-उधर

13
0

महाराष्ट्र में तबादलों की हलचल, 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 7 दिन पहले 11 आईएएस हुए थे इधर-उधर

महाराष्ट्र में इन दिनों प्रशासनिक तबादलों का दौर चल रहा है। पिछले 15 दिनों में राज्य में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इससे पहले 31 मार्च को आईएएस तुकाराम मुंडे सहित कई आईएएस अधिकारियों के तबादले की खबरें सामने आई थीं। उन खबरों के सामने आने के ठीक सात दिन बाद 7 अप्रैल को यह खबर आई कि 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। यह फेरबदल यहीं नहीं रुका। एक बार फिर अब पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन वरिष्ठ अधिकारियों के ग्रुप में आईएएस डॉ बी.एन. पाटिल, IAS मंगेश जोशी, IAS कुलदीप जंगम, IAS कुशल जैन और IAS रेवय्या डोंगरे शामिल हैं।

IAS डॉ. बी.एन. पाटिल मुंबई में पर्यटन विभाग के अंतर्गत पर्यटन निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इनका तबादला कर उन्हें अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विशेष रूप से उन्हें मुंबई स्थित इस विभाग में RUSA (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) परियोजना के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।