Home Breaking News नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी गेल (इंडिया) ने...

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी गेल (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश को लेकर एक बड़ा एलान किया है।

9
0

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी गेल (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश को लेकर एक बड़ा एलान किया है।

 

कंपनी की योजना राज्य में 600 MW का ग्रीनफील्ड सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने की है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 3,294.86 करोड़ रुपये होगी। गेल की तरफ से दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट में 600 MW की सोलर क्षमता के साथ-साथ 550 MWh का एक को-लोकेटेड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी शामिल होगा। इस सिस्टम का मकसद बिजली सप्लाई की विश्वसनीयता और एफिशिएंसी को बढ़ाना है।