टी-20 विश्व कप में आक्रामक बल्लेबाजी करके भारत को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन आखिरकार आईपीएल में फॉर्म में लौट आए।
पिछले तीन मैचों में छह, सात और नौ रनों की पारी खेलने वाले सैमसन ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतक लगाकर आलोचकों को जवाब ही नहीं दिया, बल्कि टीम को जीत भी दिलाई।