Home Breaking News उद्धव ठाकरे अनुभवी नेता, क्या सुप्रिया सुले की सुनेंगे शिवसेना UBT प्रमुख,...

उद्धव ठाकरे अनुभवी नेता, क्या सुप्रिया सुले की सुनेंगे शिवसेना UBT प्रमुख, महाराष्ट्र MLC चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल

13
0

उद्धव ठाकरे अनुभवी नेता, क्या सुप्रिया सुले की सुनेंगे शिवसेना UBT प्रमुख, महाराष्ट्र MLC चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 10 सीटों के चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक हलकों में सभी की नजरें उद्धव ठाकरे पर लगी हुई है कि 31 महीने तक महाराष्ट्र के सीएम रहे उद्धव ठाकरे क्या फिर से विधान परिषद जाएंगे। उद्धव ठाकरे ने इस बारे में अभी कोई संकेत नहीं दिए हैं लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता और बारामती से सांसद बारामती से सांसद सुप्रिया सुले की एक पोस्ट ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। सुले ने एक पोस्ट में लिखा है कि महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव होने वाले हैं। हमारी अनुरोध है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस चुनाव में महाविकास आघाडी की तरफ से उम्मीदवार हों।उन्होंने कहा कि उद्धव राज्य के सीनियर और अनुभवी नेता हैं. हम सभी का पक्का मानना है कि राज्य और विधानसभा दोनों को उनके अनुभव से विपक्ष को फायदा होगा. हमारी विनम्र अपील है कि उद्धव ठाकरे भी हमारी इस मांग पर विचार करें।