दिल्ली:लुटियंस दिल्ली के 33 विरासत वृक्षों को मिलेगी डिजिटल पहचान, NDMC लगाएगी QR कोड।
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लुटियंस दिल्ली में लगभग एक सदी पुराने 33 विरासत वृक्षों की पहचान की है। इन पेड़ों को मुकम्मल पहचान देने के लिए क्यूआर कोड प्लेट लगाई जाएंगी। स्मार्टफोन से स्कैन कर आगंतुक पेड़ों की लंबाई, उम्र, वानस्पतिक नाम और अन्य विशेषताओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसका उद्देश्य लोगों में इन महत्वपूर्ण पेड़ों के पारिस्थितिक और विरासती मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में ऐसे 33 विरासती वृक्षों की पहचान की है जो लगभग एक सदी पुराने हैं। साथ ही उसे मुकम्मल पहचान देने के लिए क्विक रिस्पान्स (क्यूआर) प्लेट लगाने की योजना बनाई है।