हिप डिस्प्लेसिया से पीड़ित Varun Dhawan की बेटी, ढाई महीने तक दर्द में रही लाडली; एक्टर लिखना चाहते हैं किताब
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने खुलासा किया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी लारा धवन डेवलपमेंट डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) से पीड़ित हैं।
इस बीमारी के चलते वरुण और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की लाडली को चलने-फिरने में दिक्कत आती थी। वरुण ने बी अ मैन, यार पॉडकास्ट में में लारा की बीमारी को लेकर बात की है।