Home Breaking News सीएम नीतीश-राज्यपाल समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं,...

सीएम नीतीश-राज्यपाल समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, सद्भाव का दिया संदेश

16
0

सीएम नीतीश-राज्यपाल समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, सद्भाव का दिया संदेश

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश व देशवासियों को रंगो के त्याेहार होली की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

 

होली का यह त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से यह अपील किया कि होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं।