Home Breaking News चंद्र ग्रहण के दौरान भी खुला रहेगा मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर, बांके...

चंद्र ग्रहण के दौरान भी खुला रहेगा मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर, बांके बिहारी के पट 11.30 घंटे बंद

25
0

चंद्र ग्रहण के दौरान भी खुला रहेगा मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर, बांके बिहारी के पट 11.30 घंटे बंद

Mathura News: ब्रज की विश्वप्रसिद्ध होली के उल्लास के बीच इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया पड़ रहा है। इस खगोलीय घटना के चलते कान्हा की नगरी मथुरा के प्रमुख मंदिरों की दर्शन व्यवस्था और पूजन पद्धति में बड़े बदलाव किए गए हैं।

 जहाँ पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के सुप्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर ने ग्रहण काल के दौरान भी अपने पट निरंतर खुले रखने का निर्णय लिया है, वहीं ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और शास्त्रीय मान्यताओं को देखते हुए नई समय सारिणी जारी की है। करीब साढ़े ग्यारह घंटे मंदिर के पट बंद रहेंगे।