Home Breaking News मुंबई:शाह रुख की King के लिए अभिषेक बच्चन ने बदला हुलिया, एक्टर...

मुंबई:शाह रुख की King के लिए अभिषेक बच्चन ने बदला हुलिया, एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान फैंस।

27
0

मुंबई:शाह रुख की King के लिए अभिषेक बच्चन ने बदला हुलिया, एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान फैंस।

 कालिधर लापता के बाद अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपनी आगामी फिल्म किंग (King) की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इन दिनों अभिषेक बच्चन किंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख लोग मान रहे हैं कि यह उनका ‘किंग’ लुक है।

किंग की शूटिंग के बीच अभिषेक बच्चन लाइमलाइट से दूर हैं। उन्होंने यह तो रिवील नहीं किया है कि उनका क्या रोल है, लेकिन उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने की खबर की पुष्टि की थी। इस बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं जिसे देख लोगों का ध्यान एक्टर के लुक पर गया।

अभिषेक बच्चन की लेटेस्ट फोटोज

दरअसल, राइटर वृंदा भट्ट ने अभिषेक बच्चन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर वृंदा की किताब के साथ पिक्चर्स क्लिक करा रहे हैं। तस्वीर में एक्टर ब्लू अंडरशर्ट में दिख रहे हैं।