मथुरा में ऐतिहासिक क्षण, द्रौपदी मुर्मू गोवर्धन पर्वत की 21 Km परिक्रमा करने वालीं देश की पहली राष्ट्रपति।
ज्योति शर्मा, मथुरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी के चरणों में शीश नवाया। भक्ति और सादगी के संगम के साथ राष्ट्रपति ने न केवल दानघाटी मंदिर और मुकुट मुखारविंद मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना की, बल्कि गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर एक नया इतिहास भी रच दिया। वह देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति बन गई हैं