Home Breaking News पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-अमेरिका युद्ध की स्थिति.

पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-अमेरिका युद्ध की स्थिति.

24
0

पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-अमेरिका युद्ध की स्थिति का असर अब जिले के उद्योगों पर साफ दिखने लगा है।

 

औद्योगिक उपयोग की कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से कई छोटे और मध्यम उद्योगों में उत्पादन 50 से 70 प्रतिशत तक घट गया है। स्थिति यह है कि कई इकाइयां बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं और सैकड़ों श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उद्योग संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो बड़ी संख्या में फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ेगा।