Home Breaking News ठाणे में रील स्टार के आलीशान बंगले से मिला हथियारों का जखीरा,...

ठाणे में रील स्टार के आलीशान बंगले से मिला हथियारों का जखीरा, ‘मिनी आर्मी’ क्यों तैयार कर रहा था सुरेंद्र पांडुरंगा पाटिल?

10
0

ठाणे में रील स्टार के आलीशान बंगले से मिला हथियारों का जखीरा, ‘मिनी आर्मी’ क्यों तैयार कर रहा था सुरेंद्र पांडुरंगा पाटिल?

ठाणे क्राइम ब्रांच ने डोंबिवली के एक बंगले में छापा मारा। इस छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस ने रील स्टार सुरेंद्र पांडुरंगा पाटिल को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र एक बिल्डर, हिस्ट्री शीटर और इंस्टाग्राम स्टार है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि सुरेंद्र ने इतने हथियार क्यों रखे थे।

ठाणे : एक मामले में ज़मानत पर जेल से बाहर आने के लगभग दो हफ़्ते बाद डोंबिवली का एक शख्स फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गया है। 55 साल का यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि बिल्डर, हिस्ट्री-शीटर और रील स्टार सुरेंद्र पांडुरंगा पाटिल है।