इंदौर:पानिया तालाब से आज सीएम मोहन यादव करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ, 18 विभाग मिलकर संवारेंगे जल स्रोत।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश में तीसरा जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च गुडी पड़वा से शुरू होने जा रहा है। राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा इंदौर के निपानिया तालाब से किया जाएगा। निपानिया तालाब का 1.77 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार और सौंदयीकरण के कार्य होंगे। प्रदेशव्यापी महाअभियान का समापन 30 जून को होगा।