अमेरिकी सैनिक छिपे हैं… ईरान की चेतावनी के बाद दहला दुबई एयरपोर्ट, ड्रोन अटैक से धुंआ-धुंआ।
US-Iran War: अमेरिका और इजरायल से जंग लड़ रहे ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत की संभावना से इनकार किए जाने के बाद सोमवार तड़के एक बार फिर खाड़ी देशों को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक एक ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट के पास भीषण आग लग गई है, जिससे अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया है कि आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं।