Home Breaking News शिंदे कैबिनेट बैठक छोड़कर दिल्ली पहुंचे, शिवसेना सिंबल पर फैसले से पहले...

शिंदे कैबिनेट बैठक छोड़कर दिल्ली पहुंचे, शिवसेना सिंबल पर फैसले से पहले हलचल

17
0

शिंदे कैबिनेट बैठक छोड़कर दिल्ली पहुंचे, शिवसेना सिंबल पर फैसले से पहले हलचल.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए और अचानक दिल्ली रवाना हो गए। शिवसेना के नाम और धनुष-बाण चुनाव चिह्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच उनके दिल्ली दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की सुनवाई अंतिम चरण में है और सुप्रीम कोर्ट इसी सप्ताह फैसला सुना सकता है।

शिंदे ने बताया कि वह संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात के लिए दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, उनके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की भी संभावना जताई जा रही है।

शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच विवाद सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। पिछली सुनवाई में उद्धव गुट की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी थी कि पार्टी का नाम और धनुष-बाण चुनाव चिह्न उद्धव गुट का है। उन्होंने मांग की थी कि अगर चिह्न उद्धव गुट को नहीं दिया जाता, तो इसे फ्रीज कर दिया जाए।