Home Breaking News SCO समिट में आतंकवाद पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, शहबाज के...

SCO समिट में आतंकवाद पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, शहबाज के सामने दोहरे मापदंड पर निशाना

26
0

SCO समिट में आतंकवाद पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, शहबाज के सामने दोहरे मापदंड पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने पर जोर देते हुए कहा कि इसकी फंडिंग, आतंकियों की भर्ती, कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था को ध्वस्त करना जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने पिछले साल पहलगाम में पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के बाद भारत की कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

इसके अलावा पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सहयोग की जरूरत बताई, लेकिन स्पष्ट किया कि ऐसी परियोजनाओं में दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए