4000 करोड़ी Ramayana पर चली चीनी सेंसरशिप की कैंची! पड़ोसी देश में अलग वर्शन में रिलीज होगी Ranbir की फिल्म
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ (Ramayana) के भारत और चीन के लिए अलग-अलग वर्जन होंगे।
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा और एक रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि दुनिया भर में रिलीज होने वाला फिल्म का वर्शन एक जैसा नहीं होगा। एक अपडेट के अनुसार, चीन में रिलीज होने वाला वर्शन भारत में रिलीज होने वाले वर्शन से 33 मिनट छोटा होगा।’रामायण: द लीजेंड ऑफ द प्रिंस इन चाइना’ नाम की इस फिल्म में पड़ोसी देश की चीनी बाजार में भारतीय फिल्मों के प्रति दिलचस्पी को फिर से जगाने की क्षमता है। 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद यह दिलचस्पी कम हो गई थी।
मिड को एक सूत्र ने बताया, ‘यह हिंदी सिनेमा के लिए एक झटका था, क्योंकि इससे पहले ‘पीके’ [2014], ‘दंगल’ [2016], ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ [2017] और ‘अंधाधुन’ [2018] जैसी फिल्मों के जरिए वहां अच्छा-खासा दर्शक वर्ग मिल गया था’।
