मुंबई : विले पार्ले में बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी आग, नवजात समेत 2 जिंदा की जिंदा जलकर मौत, 8 गंभीर
मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बैपटिस्टा रोड स्थित शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया।
विले पार्ले पश्चिम में एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से एक शिशु सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। मुंबई दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें मंगलवार रात करीब 10:00 बजे आग लगने की सूचना मिली। शुरू में आग को स्तर-1 माना गया था, लेकिन रात 10:16 बजे यह स्तर-2 में बदल गई। हालांकि, निरंतर प्रयासों के बाद, रात करीब 1 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस विभाग के अधिकारी आरवी भोसले ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक 11 मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित एक आवासीय फ्लैट में आग लग गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया।


