जहरीले सांप ने 6 छात्राओं को डसा, 3 की मौत, गढ़चिरौली में पूर्व सांसद के रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल की घटना.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक आवासीय स्कूल में जहरीले सांप के डसने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना धनौरा तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर जापतलाई गांव स्थित सहायता प्राप्त आदिवासी आवासीय स्कूल के छात्रावास में हुई।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एक रेजिडेंशियल स्कूल में जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी लड़कियों की मौत हो गई और तीन अन्य का इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना रविवार आधी रात के आसपास धनोरा तालुका मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर जप्तलाई गांव में एक सरकारी सहायता प्राप्त आदिवासी रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल में हुई। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियां स्कूल के हॉस्टल में जमीन पर सो रही थीं, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया।

