Home Breaking News बारामती में जिस रनवे पर हुआ था अजित पवार का प्लेन क्रैश,...

बारामती में जिस रनवे पर हुआ था अजित पवार का प्लेन क्रैश, वहीं एक और ट्रेनी एयरक्राफ्ट फिसला

28
0

बारामती में जिस रनवे पर हुआ था अजित पवार का प्लेन क्रैश, वहीं एक और ट्रेनी एयरक्राफ्ट फिसला, बड़ा हादसा टला

 

महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड में ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर एयरक्राफ़्ट रनवे से बाहर निकल गया। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप सिंह गिल ने बताया कि एयरक्राफ़्ट रनवे के आगे बनी पक्की सतह से दाईं ओर हट गया। यह वही जगह है, जहां पर अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था।

 बारामती में जिस एयरस्ट्रिप पर डिप्टी सीएम अजित पवार के एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, वहां रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग हुई। प्लेन रनवे पर लैंडिंग के दौरान फिसल गया। पुणे के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि इस घटना में किसी की मौत या चोट की खबर नहीं है। इसमें सवार पायलट समेत दो लोग भी सुरक्षित है। बारामती एयरस्ट्रिप पर पिछले 8 महीने में तीन बार प्लेन लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या आई है।