वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, बिश्नोई के ओवर में 29 रन बने;
बेथेल ने 76 रन बनाए वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे, लेकिन जैकब बेथेल की नाबाद 76 रन की पारी और रवि बिश्नोई के 17वें ओवर में आए 29 रन ने मैच पलट दिया।