अमेरिका ने कहा है कि वह आतंकवादी हमलों के खिलाफ खुद के बचाव करने के पाकिस्तान के अधिकार का समर्थन करता है।
अमेरिकी विदेश विभाग का बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान और पड़ोसी अफगानिस्तान के बीच रुक-रुककर संघर्ष जारी है। कभी सहयोगी रहे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद तनाव से गुजर रहे हैं। इसी साल फरवरी में दोनों पड़ोसियो के बीच कई सालों में सबसे भीषण लड़ाई हुई थी।