मानसून ने पूरे यूपी को कवर कर लिया है। शुक्रवार तड़के 3 बजे लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, झांसी, जालौन समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई।
आगरा, मथुरा समेत 30 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है।
कानपुर में गुरुवार देर रात 1 बजे से तड़के 5 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। कारें-बाइकें आधी डूब गईं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की 100 फीट दीवार गिर गई। बेंसमेंट की दीवार धंसकने से अपार्टमेंट को खाली करना पड़ा।